नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- लड़कियां हेयर ड्रायर खरीदती हैं जिससे बालों को सुखा सकें और उन्हें ब्लो ड्राय कर हेयरस्टाइल बना सकें। लेकिन मां ने अगर आपके हेयर ड्रायर पर पैसे खर्च करने को बेकार कहा है तो जरा उन्हें इन कामों के बारे में भी बता दें। कैसे बाल सुखाने वाला ड्रायर घर के कई कामों को आसान बना सकता है। तो अगर आपके घर में भी हेयर ड्रायर का यूज आप कम ही करती हैं तो उन्हें इन कामों में इस्तेमाल कर लें। पूरे पैसे वसूल हो जाएंगे।स्टिकर रिमूव करने में किचन में रखी किसी शीशी का स्टिकर छुड़ाना है, हेयर ड्रायर मदद करेगा। बस थोड़ी सी गर्म हवा आप स्टिकर पर डालती हैं तो गोंद ढीला हो जाता है और आसानी से छोड़ देता है। घंटों रगड़कर उसे छुड़ाने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है।कीबोर्ड की सफाई कम्प्यूटर के कीबोर्ड गंदे हो गए और कीज के बीच में धूल जमा है त...