देहरादून, जुलाई 5 -- हेयबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 के पुरुष वर्ग के टॉप 64 नॉकआउट मुकाबलों में पीएसपीबी के बृजेश दमानी ने मध्यप्रदेश के वीरेन शर्मा को 7-3 से हराकर अंतिम 32 में जगह बना ली। रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मुकाबले खेले गए। पीएसपीबी के लक्ष्मण रावत ने कर्नाटक के शीथल कुमार को 7-1, महाराष्ट्र के शिवम अरोड़ा ने राजस्थान के प्रखर शर्मा को 7-6, आरएसपीबी के पुष्पेंद्र सिंह ने महाराष्ट्र के आरव सांचेती को 7-2 तथा कर्नाटक के हरीश कुमार ने गुजरात के केतन सभाचंदानी को 6-0 से हराया। पंजाब के आयुष कुमार ने उत्तराखंड के शैलेन्द्र डंगवाल को 7-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा पंजाब के गगनदीप मक्कड़, पीएसपीबी के शहबाज आदिल खान, पंजाब के रजत कौरा, तेलंगाना के हिमांशु जैन, ओडिशा के आशुतोष पाधी, दिल्ली के शोएब खान, प्रमोद कुमार, मध्यप्र...