बागेश्वर, मई 31 -- धरमघर। दुग-नाकुरी तहसील के ग्राम पंचायत पचार में वन पंचायत पंच और सरपंचों का चयन किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। ग्राम प्रधान राम प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को पंचायत भवन पचार में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। हेम पांडेय को सर्व सम्मति से सरपंच चुना गया। इसके साथ ही भुवन चंद्र पांडेय, लता पांडेय, इंदू पांडेय, माया पांडेय, संतोष पांडेय, गोविंद राम, जोगा, हंसी देवी को पंच चुना गया। सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यहां कैलाश पांडेय, गिरीश पांडेय पूरन चंद्र पंत, गणेश पांडेय, किशन राम, पूर्व सरपंच कमला देवी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हेम पांडेय बने वन पंचायत पचार के सरपंच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...