गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पीरटांड झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. बाबूराम हेम्ब्रोम के निधन पर झामुमो जिला समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार को दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए झामुमो जिला समिति का प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक आवास चिलगा पहुंचा, जहां पार्टी की ओर से उन्हें झामुमो का झंडा समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. हेम्ब्रोम के संगठन के प्रति समर्पण, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं पार्टी के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। जिला समिति ने कहा कि स्व. हेम्ब्रोम का संगठन के प्रति समर्पण और उनके द्वारा योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार ...