लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, संवाददाता। अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस 21 जनवरी को मनाया जाएगा। साथ ही नाका हिंडोला चौराहे पर नवीनीकरण और सुंदरीकरण का कार्य पूरा न हो पाने की वजह से इसका उद्घाटन कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया है। चेटी चंड्र मेला कमेटी की कोर टीम ने यह निर्णय लिया है कि 21 जनवरी को सिंधी समाज (आशियाना और नाका हिंडोला क्षेत्र) नाका चौराहे पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम करके श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। शहर की प्रमुख सिंधी पंचायतों के मुखी राकेश भावनानी, वासुदेव सचदेवा, सुदाम चंद, अशोक चांदवानी, भीमन दास, नानक चंद लखमानी, सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 21 जनवरी को अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। वहीं नाका हिंडोला चौराहे प...