नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- बॉलीवुड के दिवंगत लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र अपनी ऑन स्क्रीन लाइफ के साथ-साथ अपनी ऑफ स्क्रीन जर्नी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। धर्मेंद्र की निजी जिंदगी के बारे में उनके फैंस अच्छी तरह जानते हैं। धर्मेंद्र ने 2 शादियां की थीं और दोनों के साथ अपने रिश्ते को बखूबी निभाया। हेमा मालिनी को धर्मेंद्र का सच्चा प्यार माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र किसी और पर दिल हार बैठे थे। जी नहीं, हम प्रकाश कौर की बात नहीं कर रहे हैं। ना ही फिल्म इंडस्ट्री की कोई और नामचीन हसीना। यह कहानी थोड़ी अलग है। तो चलिए जानते हैं धर्मेंद्र के उस पहले प्यार के बारे में, जो अधूरा रह गया।सलमान के शो पर सुनाया था किस्सा धर्मेंद्र की दोनों पत्नियों (प्रकाश कौर और हेमा मालिनी) के बारे में तो लोग जानते हैं। हे...