मथुरा, मार्च 28 -- मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने मथुरा के लिए विशेष पैकेज दिये जाने की मांग उठायी है। शुक्रवार को लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने सरकार से यह मांग की। हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा को अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने के लिए पैकेज की वह मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जबसे वह मथुरा की सांसद बनी हैं, वहां पर विकास हो रहे हैं, जिसे वह ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ मिलकर कर रही हैं। इसके लिए वह मथुरा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि आज मथुरा की पहचान अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट प्लेस के रूप में होती है। वृंदावन में टूरिस्ट बहुत ज्यादा आ रहे हैं और अब जेवर में एयरपोर्ट आने के बाद और भी भीड़ बढ़ने वाली है। सांसद ने कहा कि मथ...