हेमवती नंदन बहुगुणा के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की 38 वीं पुण्यतिथि के मौके पर महादेवपुरम कॉलोनी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रामदरश पांडेय ने की। सभा में उपस्थित लोगों ने स्व.बहुगुणा के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों ने हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर सर्वश्री सत्येंद्र सिंह, एनपी शाही, हरिश्चंद्र शर्मा, शिवशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, विजय प्रताप सिंह, विकास पांडेय, अर्पित सिंह, श्रेयांश पांडेय, नंद किशोर राय और विनय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.