जहानाबाद, मार्च 11 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में बुधवार को शहर के भगत सिंह चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम के पालन करने के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही हेमलेट नहीं लगाए रहने पर कई दुपहिया वाहन चालकों एवं चारपहिया वाहन सवार के द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाए रहने पर जुर्माना वसूल किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वाहन जांच नियमित तरीके से शहर में चलेगा ताकि सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने एवं हेमलेट पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए सभी थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अपील किया जा रहा है कि बिना हेमलेट के लोग वाहन नहीं चलाएं एवं सीट बेल्ट जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि...