छपरा, फरवरी 10 -- फोटो- 5- सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हेमन ट्रॉफी व अंडर-23 वर्ग के चयन ट्रायल को लेकर राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्य छपरा, हमारे प्रतिनिधि। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर हेमन ट्रॉफी और अंडर-23 वर्ग के चयन ट्रायल को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने की। राजेंद्र स्टेडियम में मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी से राजेंद्र स्टेडियम में हेमन ट्रॉफी और अंडर-23 वर्ग का चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। चयन शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पूर्व मैदान में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि चयन प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर ...