बेगुसराय, अप्रैल 9 -- बखरी, निज संवाददाता। बखरी प्रखंड के हेमनपुर गांव स्थित चौर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ही में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के खेतों में लगी फसल के बर्बाद होने का खतरा उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 एवं अग्निशमन विभाग को दी।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और संयुक्त प्रयास से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। समय पर पहुंची दोनों टीमों की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों बीघा में लगी गेहूं की फसल को नुकसान होने से बचा लिया गया। यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो भारी आर्थिक क्षति हो सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने प...