काशीपुर, जून 19 -- काशीपुर। खालसा फाउंडेशन उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की मांग की है। इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कुछ स्थानीय लोगों और सिख श्रद्धालुओं के बीच हुई झड़प चिंताजनक है। यह भी पढ़ें- हेमकुंड मार्ग की सुविधाएं सुधारने की मांगजांच की मांग संस्थान ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच पूरी होने तक गिरफ्तार चारों सिख युवकों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र रिहाई की मांग भी उठाई। प्रशासन से किसी भी पक्ष के प्रति भेदभावपूर्ण कार्रवाई न करने की अपील की...