हेमंत हत्याकांड: पुराने विवाद में की थी हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अच्छेजा खुर्द निवासी हेमंत सिंह की हत्या के मामले में कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने सोमवार को भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पूर्व विवाद के चलते हेमंत सिंह की गले में फंदा डालकर हत्या करने और शव को शिकारपुर क्षेत्र की काली नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि विगत दिनों शिकारपुर की काली नदी में गांव अच्छेजा खुर्द निवासी 50 वर्षीय हेमंत सिंह का शव मिला था। मामले में मृतक के बेटे सहदेव ने थाना खुर्जा नगर में तहरीर देकर ताऊ मुकेश(मृतक का भाई), ताई लोकेन्द्री(मृतक की भाभी), मामा दशरथ सिंह और ताऊ का दामाद मनोज पर पिता हेमंत सिंह की हत्या कर शव काली नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- नोएडा में तेज आवाज में गाना बजाने से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.