रांची, अक्टूबर 20 -- दीवाली और छठ पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान कर उपहार दिया है। रांची जिले की 3,88,406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से 2500 रुपए प्रति लाभुक की दर से Rs.97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये का भुगतान किया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगा। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर औ...