रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही राजनीतिक अटकलों के बीच झामुमो ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्स पोस्ट किया- ''झारखंड झुकेगा नहीं''। इसके बाद सियासी चर्चा में नया मोड़ आ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर की देर शाम दिल्ली गए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके दौरे को लेकर कई अटकलें तेज हो गईं। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार शाम रांची लौट आएंगे। सीएम चार दिसंबर को विधानसभा सत्र को लेकर आयोजित स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की सर्वदलीय बैठक और इसके बाद सत्ता पक्ष की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को निजी बताते हुए झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ साजिश रचना है। इस बार भी वह यही कर रही है, लेकिन झामुमो के तीन शब्दों ''झ...