रांची, अप्रैल 2 -- रांची। बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी की ओर से अधिवक्ता ने ऑनलाइन बहस की, जो पूरी नहीं हो सकी। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने 4 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए याचिकाकर्ता ने 5 दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर रखी है, जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है। अगली न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोप तय किया जाना है। बता दें कि इस मामले में राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और अफसर अली जेल में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.