देवघर, मार्च 19 -- चितरा। भाजपा नेता एवं बाबूलाल मरांडी के पुत्र सनातन मरांडी ने बुधवार को चितरा में राज्य की झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। चितरा आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी के आवास पर समर्थकों ने सनातन मरांडी का जोरदार स्वागत किया। माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सनातन मरांडी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। गरीब तबके के लोगों को समय पर एंबुलेंस सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं।...