रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुविधा के अभाव में गुमला की गर्भवती आदिवासी बेटी और उसके बच्चे की मौत पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। मरांडी ने कहा कि 19 साल की उम्र में गर्भवती सुकरी कुमारी और उसके बच्चे की जान चली गई। मरांडी ने कहा कि ऐसी ही अनेक घटनाएं किसी ने किसी आदिवासी बहुल इलाके में हर रोज घटती हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार मानवीय संवेदनाओं से रिक्त हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस घटना पर भी कुछ नहीं बोलेंगे। मरांडी ने कहा ऐसे स्थान जहां पहले खाट पर ले जाने का एंबुलेंस नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, उन जगहों को चिन्हित कर आवागमन की सुगम सुविधा की व्यवस्था करनी होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हर गर्भवती महिला और बीमार व्यक्ति की इस तरह सर...