साहिबगंज, मई 18 -- बरहड़वा/राजमहल। राज्य सरकार के खिलाफ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में पार्टी के नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने चुनाव से पहले किसानों के हित में कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरा नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शनकिसानों के साथ वादा खिलाफी नेताओं ने आरोप लगाया कि झामुमो व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त...