धनबाद, फरवरी 18 -- नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लगभग सभी दलों के समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने स्टार प्रचारक धनबाद पहुंचने लगे हैं। धनबाद मेयर की कुर्सी अपने दल के समर्थित उम्मीदवार को दिलाने के लिए सरकार के दो मंत्री आमने-सामने हो गए हैं। हेमंत सोरेन कैबिनेट में साथ-साथ काम करने वाले मंत्री हफिजुल हसन और डॉ इरफान अंसारी यहां दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। गैरदलीय हो रहे नगर निकाय चुनाव में झारखंड के सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी मैदान में उतरकर जोर लगा रही है। लगभग सभी प्रमुख प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारक धनबाद पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू धनबाद पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। झामुमो-माले के सम...