रांची, अगस्त 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सीधे संवाद करते हुए उनसे सुझाव मांगे हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि संवाद से ही सुधार आते हैं और युवाओं की भागीदारी के बिना यह संवाद अधूरा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के सपने और उनके परिवारों की उम्मीदें सरकार की बड़ी जिम्मेदारी हैं। कहा-जब कोई छात्र वर्षों तक मेहनत करता है, तो उसके साथ केवल उसका भविष्य ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। इसलिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है。 यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों के आगे झुकी सरकार? तीन बड़ी परीक्षाएं रद्द होने...