गिरडीह, जून 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दुमका के पूर्व सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन दोनों मिलकर झारखंड को लूटने में लगे हुए हैं। पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है। उक्त बातें उन्होंने शनिवार को दुमका से गिरिडीह जाने के क्रम में बेंगाबाद में हिंदुस्तान संवाददाता से कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में बालू, गिट्टी, पत्थर, कोयला सहित अन्य खनिज संपदाओं की खुलेआम तस्करी हो रही है। लूट-खसोट के कारण सरकार को जो राजस्व आना चाहिए, वह भी नहीं आ रहा है। राज्य के मुखिया अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए हैं। लूट-खसोट के कारण सूबे में कोई भी विभागीय कार्य नहीं हो पा रहा है। विकास योजनाओं की हालत खराब है। इतना ही नहीं, वृद्ध लोगों को वृद्धा पेंशन तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत स...