लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ। केजीएमयू में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा, संक्रमण की रोकथाम तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य संरक्षण के मकसद से 21 मई को हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। शताब्दी फेज दो के आठवें तल पर अभियान का शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण एक सुरक्षित एवं सशक्त स्वास्थ्य कार्यबल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डीन डॉ. केके सिंह, चिकित्सा अधीक्ष डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. विश्वजीत सिंह तथा डॉ. डी. हिमांशु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...