बक्सर, जुलाई 28 -- बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर साबित खिदमत फाउंडेशन एवं हॉस्पीटल की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने लोगों से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने और आवश्यक टीकाकरण की अपील की। डॉ. आलम ने कहा कि हेपेटाइटिस लीवर को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है। कई बार संक्रमित व्यक्ति में लंबे समय तक स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देता है। डॉ. आलम ने बताया कि आंखों या त्वचा में पीलापन, अत्यधिक थकान, भूख कम लगना, मतली, उल्टी, गहरे रंग का पेशाब अथवा पेट में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए और तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- लीवर की खामोशी को हल्के में ना लें, जानिए हेपेटाइटिस से जुड़ी जरूरी बातें आम नागरिकों, सामाजिक स...