नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- हेनरी निकल्स ने भारत के खिलाफ वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट में 175 रनों की नाबाद पारी खेली। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की आधी टीम 70 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई थी। उस समय निकल्स ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 6ठे विकेट के लिए डबल सेंचुरी पार्टनरशिप कर ना सिर्फ अपनी टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला बल्कि बड़े स्कोर की भी रहा दिखाई। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई। हालांकि नंबर-3 पर उतरे निकल्स अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 335 गेंदों पर 21 चौकों की मदद से नाबाद 175 रन बनाए। इस पारी के दम पर हेनरी निकल्स विव रिचर्ड्स, जो रूट और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। IND vs NZ लाइव स्कोर यहां क्लिक करके देखेंहेनरी निकल्स ने कर दिया कमाल यह लिस्ट उन बल्लेबाजों की ह...