रांची, मई 27 -- रांची। रानी खटंगा स्थित हेथाकोटा मंडली में 9 जून को प्रथम वयस्क बपतिस्मा दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। गोस्सनर इवेंजेलिकल लूथरन चर्च छोटानागपुर व असम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिशप मुरेल परादीश बिलुंग और महासचिव ईश्वरदत्त कंडुलना शामिल होंगे। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडली के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...