चंदौली, मार्च 22 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मार्ग पर स्थित हेतिमपुर बाजार से जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर लंबे समय से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़ा जमा हो गया है। जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है। बल्कि राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छता के लिहाज से भी चिंताजनक स्थिति है।यह मार्ग केवल मंदिर तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इसी रास्ते से दूबेपुर, माफी और पचफेड़िय...