हरिद्वार, मार्च 12 -- सिडकुल क्षेत्र के हेतमपुर में एक फैक्टरी कर्मी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार रात सूचना मिली कि हेतमपुर स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटके पुखराज (37) पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ग्राम टिमरपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता महादेव मंदिर कॉलोनी हेतमपुर को नीचे उतरा। पुखराज किराए के मकान में रहकर एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार...