बोकारो, अप्रैल 22 -- कथारा। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी में हेड सिक्योरिटी गार्ड को कोयला चोरी रोकना महंगा पड़ गया। सोमवार की देर रात हेड सिक्युरिटी गार्ड संतोष कुमार बासफोर पर चोरों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में चल रहा है। हेड सिक्योरिटी गार्ड ने घटना के संबंध में बताया कि कोयला चोरी रोकने को लेकर जारंगडीह खुली खदान के मुख्य द्वार पर रात्रि में पेट्रोलिंग गाड़ी को मुख्य द्वार पर खड़ा कर सख्ती बरती जा रही थी जिससे नाराज होकर कोयला चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से जब वे जारंगडीह के एक होटल में खाना खा रहे थे इसी दौरान 10-15 की संख्या में चोरों ने लाठी डंडे व रॉड से उनपर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने कोयला चोरी के खिलाफ एएमपी कोलियरी में फ्लैग मार्च न...