संतकबीरनगर, मार्च 12 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाने पर तैनात हेड मोहर्रिर गिरजेश मिश्रा को विभागीय प्रोन्नति मिलने पर उपनिरीक्षक (एसआई) बना दिया गया है। प्रोन्नति की सूचना मिलते ही थाने में खुशी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरजेश मिश्रा ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है। उनकी कार्यशैली और वरिष्ठता सूची के आधार पर विभाग ने उन्हें यह प्रोन्नति दी है। इस अवसर पर थाने पर तैनात एसआई सहेन्द्र यादव, संजय वर्मा, योगेश राय, मैनेजर यादव, कांस्टेबल मोतीलाल, रामरतन, हरि प्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.