बांदा, जून 30 -- बांदा। क्रिककिंगडम क्रिकेट एकेडमी बाई रोहित शर्मा के हेड कोच अजय यादव को सिंगापुर और मलेशिया दौरे के लिए क्रिककिंगडम इंडिया अंडर-19 टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। अजय यादव लंबे समय से युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित कर रहे हैं और उनकी मेहनत व उत्कृष्ट कोचिंग के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान की अंडर-19 टीम सिंगापुर और मलेशिया की टीमों के खिलाफ कई रोमांचक मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा टीम को अंडर-19 महिला विश्व कप खिलाड़ियों की टीम के साथ भी अभ्यास एवं प्रतिस्पर्धी मैच खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- खेल : एशियाड में भी कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत कौर अजय यादव ने कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए, बल्कि बांदा और पूर...