हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा हेड सिपाही सोनपाल सिंह को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। सोनपाल सिंह वर्तमान में कोतवाली शहर क्षेत्र की रेलवेगंज चौकी पर तैनात थे। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें नई जिम्मेदारी के प्रति सजग रहते हुए ईमानदारी व लगन से कार्य करने की नसीहत दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति की सूचना मिलते ही विभागीय साथियों में खुशी का माहौल देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.