प्रयागराज, सितम्बर 22 -- थरवई (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के जैतवारडीह गांव में 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल बलराम पाल ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह कमरे के अंदर तौलिया के सहारे पंखे से लटकता शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। जैतवारडीह गांव का बलराम पाल फतेहपुर जिले के चांदपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने से घर पर ही रह रहा था। सोमवार की शाम ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात में फिर वापस लौट आया। इसके बाद बलराम पाल अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह पत्नी पुष्पा देवी कमरे में बुलाने पहुंची, त...