गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- लोनी, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के मकान से 10 लाख रुपये के गहने और नगदी चोरी हो गई। वारदात 17 जुलाई को देर रात की है। मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बागपत के बमनौली गांव निवासी प्रभाष तोमर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और शास्त्री पार्क थाने में तैनात हैं। वर्तमान में वह अंसल ईस्ट कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात वह एक कमरे में परिवार के लोगों के साथ सोए थे। 18 जुलाई को उठे तो दूसरे कमरे का गेट खुला था। अंदर अलमारी का ताला टूटा मिला। इसमें रखे करीब पांच तोला सोने के गहने और साढ़े तीन लाख रुपये गायब थे। आशंका है कि चोरों ने बालकनी के रास्ते आकर वारदात को अंजाम दिया है। सहायक पुलिस आयु...