मेरठ, मार्च 7 -- थाना परिसर के अंदर ब्रह्मपुरी सीओ कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल के क्वार्टर में चोरी करने वाले उसके सगे छोटे भाई सोनू को पुलिस टीम ने शुक्रवार को मथुरा पहुंचकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने गुरुवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना का खुलासा सीसीटीवी से हुआ है। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल मनोज पांचाल होली पर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मथुरा अपने घर गए थे। इसी का फायदा उठाकर उनके छोटे भाई सोनू ने उनके क्वार्टर में पहुंचकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए और अपने घर वापस मथुरा चला गया। पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए थाने और आसपास लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही थी। थाने के सामने एक मकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में सोनू जाते समय दिखाई दे रहा है। इसके बाद शुक्रवार देर रात कस्बा चौकी प्रभारी...