कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर, संवाददाता। रावतपुर स्टेशन के पास गुरुवार को हेड कांस्टेबल के उतरने से पहले ही चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे सड़क पर गिरे हेड कांस्टेबल की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।मूलरूप से इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोविंदनगर थाने में थी। परिवार में पत्नी मंजेश कुमारी, बेटी प्रिया और अंजलि हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी व छोटी बेटी अंजलि इटावा में रहती है। बड़ी बेटी प्रिया कल्याणपुर में पिता के साथ किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। गुरुवार को अशोक कुमार को ड्यूटी गए थे। वहां से मंधना के एक डॉक्टर को सम्मन तामील कराने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रावतपुर स्टेशन के पास वह बस से उतर रहे थे। इस...