कानपुर, मई 24 -- कानपुर, संवाददाता। यातायात विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल ने अपने साथी समेत तीन पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यातायात विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार पटेल के अनुसार 21 दिसंबर 2022 को उन्होंने हेड कांस्टेबल राहुल सिंह यादव को दो चेकों के माध्यम से आठ लाख रुपये दिए थे। राहुल ने एक समस्या का जिक्र करते हुए जल्द लौटाने का वादा कर रुपये लिए थे। रकम उसके रिश्तेदार राजेश कुमार यादव व सोमदेव यादव के खातों में गई। पैसा मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल के आठ लाख हड़पे, पुलिसकर्मी समेत तीन पर रिपोर्ट डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी से न्याय की गुहार लगाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...