बुलंदशहर, जून 5 -- बिसरख कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में रहने वाले सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छुट्टी लेकर परिवार से मिलने के लिए जलालपुर आए थे। मूलरुप से बुलंदशहर के नरसेना निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। विनोद कुमार की पत्नी और बच्चे रोजा जलालपुर गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, विनोद कुमार का कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ तबादला हुआ था। वह दस दिन की छुट्टी लेकर परिवार से मिलने जलालपुर आए थे। गुरुवार की रात विनोद का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला। परिजन उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से उन्हें विनोद कुमार की मौत की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...