मुजफ्फरपुर, मई 30 -- पारू। बैजलपुर निवासी सह बैजलपुर मध्य विद्यालय के हेडमास्टर संजय कुमार से 15 हजार नकद और रजिस्टर छीन लिया गया। मामले को लेकर हेडमास्टर ने पड़ोस के पांच और तीन अज्ञात पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिस्टल के बल आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल से घर जा रहे थे। गंडक नदी बांध पर आरोपितों ने मारपीट की। पिस्टल के बल पर 15 हजार रुपए और एमडीएम का रजिस्टर छीन लिया। यह भी पढ़ें- हेडमास्टर से 15 हजार नकद व रजिस्टर छीना यह भी पढ़ें- ओड़िसा के छह अपराधी गिरफ्तार, बाइक समेत कई सामान बरामद यह भी पढ़ें- बाजपुर में मामा-भांजे के साथ मारपीट और लूट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...