धनबाद, अप्रैल 21 -- धनबाद। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शाखा धनबाद के जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा ने डीएसई आयुष कुमार से हेडमास्टरों व शिक्षकों का वेतन चालू करने की मांग की है। आदित्य मिर्धा ने कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी की ओर से एसएमएस किया गया है। तकनीकी कारणों से शो नहीं कर रहा है। उर्दू विद्यालयों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। इस कारण डीएसई से मांग की गई है कि संबंधित प्रभारी हेडमास्टरों का वेतन चालू किया जाए। जिला शिक्षा अधीक्षक ने वेतन नियमानुसार चालू करने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- माध्यमिक स्कूलों का समय बदलने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...