हेठली बोदरा में लगी सोलर हाई मास्क लाइट
गिरडीह, जून 5 -- बगोदर, प्रतिनिधि। अब शहर और बाजार की तरह गांवों की रातें भी रोशन होने लगी हैं। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा गांव में पहला सोलर सिस्टम हाई मास्क लाइट लगाई गई है। सूर्यास्त होते ही यह लाइट खुद-ब-खुद जगमगा उठती है और सुबह होते ही स्वत: बुझ जाती है। गुरुवार को सूरज ढलने के साथ ही जब लाइट से तेज रोशनी बिखरी तो गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोगों ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। पूरी रात गांव जगमगाता रहा और ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। यह लाइट हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सांसद निधि से लगाई गई है। भाजपा कार्यकर्ता टेकलाल यादव ने बताया कि सोलर सिस्टम होने के कारण बिजली खर्च का कोई बोझ नहीं है। रात में आवागमन सुरक्षित होगा और सामाजिक कार्यक्रम भी आसानी से हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.