लातेहार, फरवरी 27 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार प्रखंड अंतर्गत ग्राम हेठपोचरा में आयोजित शिव मंदिर नव निर्माण सह स्थापना के तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। श्रद्धालु भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम में अनिल मिश्रा, उमेश पाठक, लाल शंभू नाथ शाहदेव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, रामजी सिंह (मुखिया), अखिलेश प्रजापति, शंभू प्रसाद, राम नरेश प्रसाद, गोविंद साह, भगवान साहू, दिलीप कुमार प्रसाद, विकास कुमार शर्मा, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल अ...