घाटशिला, दिसम्बर 30 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हाता-तिरिंग (ओडिशा) एनएच-220 पर हेंसड़ा गांव में अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम बरुन दास(25) और घायल का नाम युधिष्ठिर दास है। दोनों बागलता गांव के रहने वाले हैं। घटना सोमवार रात की है। जानकारी के अनुसार, बरुन दास अपने बुलेट बाइक पर युधिष्ठिर के साथ घर से हाता की ओर आ रहे थे। मुख्य पथ पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बुलेट को जोरदार टक्कर मारा, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें बरुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर कोवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल युधिष्ठिर का इलाज व बरुन के शव के पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा। दुर्घटना में बुलेट क्षति...