हृदय सेतु अभियान ने बचाई बुजुर्ग की जान, 70 हजार का इंजेक्शन नि:शुल्क लगा
सिद्धार्थ, मई 23 -- डिडई। तिलौली सीएचसी में चिकित्सकों की मुस्तैदी व त्वरित इलाज से सीने में दर्द से तड़प रहे एक बुजुर्ग को नया जीवन मिला है। परिजनों ने चिकित्कों का आभार जताया है। सिसई कला निवासी मो. सिद्दीक (65) को शुक्रवार को सीने में तेज दर्द की शिकायत पर सीएचसी मिठवल लाया गया। जहां तत्काल मरीज का ईसीजी किया गया। रिपोर्ट में हार्ट ब्लॉकेज की पुष्टि होते ही डॉ. महफूज आलम ने बिना समय गंवाए मरीज को टेन्ऐक्टीप्लस इंजेक्शन लगाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर देखभाल के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि हृदय सेतु अभियान के तहत सरकार ने प्रत्येक सीएचसी पर दो-दो जीवन रक्षक टेन्ऐक्टीप्लस इंजेक्शन उपलब्ध कराया है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में लगा दिल के मरीज को टेनेक्टा प्लस, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.