बिहारशरीफ, मार्च 14 -- राजगीर में चिकित्सकों के तीन दिवसीय सेमिनार में हुई मंथन सीसीडीएस के बिहार-झारखंड चैप्टर का 10वां वार्षिक सम्मेलन फोटो : राजगीर डॉक्टर-राजगीर में शनिवार को सेमिनार में शामिल चिकित्सक। राजगीर, निज संवाददाता। हृदय रोग और मधुमेह के इलाज व रोकथाम पर राष्ट्रीय स्तर का मंथन शनिवार से राजगीर में शुरू हो गया। क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीसीडीएस) के बिहार-झारखंड चैप्टर का 10वां वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत की गयी। इसमें देशभर के नामचीन हृदय रोग व मधुमेह विशेषज्ञ जुटे हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में हृदय, डायबिटीज और मेटाबोलिक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नवीनतम शोध विषयों पर विशेषज्ञ ने अपना अनुभव साझा किया और कहा कि इन रोगों की समय पर जांच और उपचार जरूरी है। इससे पहले आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, वर्धम...