मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर द्वारा हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों को स्क्रीनिंग के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। मंगलवार को आरबीएसके टीम ने मुंगेर के हेरूदियारा निवासी बसंत राज के 13 माह के पुत्र अंश राज और बरियारपुर निवासी गणेश कुमार के 5 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार को आईजीआईसी एंबुलेंस से पटना रवाना किया। क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूपनारायण और जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि दोनों बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। बच्चों के साथ उनकी मां और एक परिजन को भी एंबुलेंस से भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग रिपोर्ट आने के बाद विभागीय स्वीकृति मिलने पर बच्च...