धनबाद, जनवरी 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन धनबाद के निर्देश पर आरबीएसके टीम की ओर से स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों की ह्रदय रोग से जुड़ी स्क्रीनिंग की गई थी। जांच में हृदय रोग से ग्रसित 13 बच्चों की जांच रविवार को सीएचसी बाघमारा में कैंप लगाकर श्री सत्य साईं अस्पताल रायपुर की चिकित्सा टीम द्वारा की गई। इसमें 3 बच्चों को चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। उक्त बच्चों को श्री सत्य साईं अस्पताल रायपुर द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। बाकी बच्चों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इन बच्चों को आने वाले समय में आयोजित कैंप में पुनः जांच के लिए बुलाया गया है। मौके पर श्री सत्य साईं के चिकित्सक कर्मी के साथ बाघमारा के आरबीएसके टीम के अलावा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गालिब हुसैन, डॉ विद्याधर मंडल, डॉ सुधीर कुमार, डॉ शेखर चन्द्रा, एएनएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.