दुमका, अप्रैल 25 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी में स्थित बासंती दुर्गा मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के दौरान श्रीधाम वृंदावन से आये कथाव्यास अवधेश शास्त्री द्वारा बड़े ही सरल शब्दों में श्री राम कथा सुनाया जा रहा है। शुक्रवार को भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि यदि हृदय में नित्य राम बसे हों तो कभी कोई दुखी नहीं रहता। भरत मिलन के बाद जब भगवान श्री राम की चरण पादुका लेकर भरत अयोध्या वापस लौटे तो उन्होंने सिंहासन पर चरण पादुका को रखकर प्रभु का सेवक बनकर राजपाट का कार्य देखने लगे। भरत द्वारा दास्य भाव से किए जाने वाले इस कार्य में त्याग और संन्यास प्रवृति का अद्वितीय उदाहरण मिलता है। कथा के क्रम में अवधेश शास्त्री ने कहा कि रामचरित मानस के विभिन्न चरित्रो...