हृदय परिवर्तन या हालात परिवर्तन? कोटा में गहलोत पायलट की एक तस्वीर ने फिर छेड़ी राजस्थान कांग्रेस की सियासत
नई दिल्ली, जून 17 -- राजनीति में न स्थायी दोस्त होते हैं और न स्थायी विरोधी यह कहावत बुधवार को कोटा एयरपोर्ट लाउंज से सामने आई एक तस्वीर को देखकर फिर याद आ गई। पिछले कुछ समय से बयानों, आरोपों और राजनीतिक तल्खियों को लेकर चर्चा में रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक ही फ्रेम में न केवल साथ दिखाई दिए, बल्कि खुलकर हंसते-मुस्कुराते भी नजर आए। तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आपसी बातचीत में इतने सहज दिखे कि राजनीतिक गलियारों में नया सवाल उठ खड़ा हुआ क्या यह हृदय परिवर्तन है या फिर हालात परिवर्तन? राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले एयरपोर्ट लाउंज में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा था। इसी दौरान गहलोत, पायलट और डोटासरा के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। बातचीत के बीच अशोक गहलोत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.