बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल के शिक्षामित्र हरिराम सिंह का हृदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया। हरिराम के तीन बच्चे हैं ।सबसे बड़े बेटे की आयु अभी मात्र 15 वर्ष है। उनकी पत्नी गृहणी है। परिवार की आमदनी का इकलौता सहारा शिक्षामित्र हरिराम थे। हरिराम की मृत्यु से परिवार के ऊपर कठिनाइयों का पहाड़ टूट पड़ा है ।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सुचित मलिक ने उनके परिवार से मुलाकात कर इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा परिवार को हर स्थिति में सहायता करने का आश्वासन दिया। इस दुःखद पीड़ा के समय प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान के प्रधानाचार्य कामेन्द्र सिंह व उनका समस्त स्टाफ बहुत दुखी था ।इस दुःखद घड़ी पर हरिराम के अंतिम दर्शन के लिए आस पास के जोगेंद्र सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.